वेबसाइट डिजाइन, सोशल मीडिया मार्केटिंग या SEO करवाने के लिए अभी संपर्क करें – 📞 +91 8178978192
  • Home
  • जीवनशैली
  • एक्शन मोड में भारत, अब इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट पर इंडिया में लगाई रोक
Image

एक्शन मोड में भारत, अब इमरान खान और बिलावल भुट्टो के X अकाउंट पर इंडिया में लगाई रोक

Image Source : FILE
इमरान खान और बिलावल भुट्टो।

भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दो बड़ों नेताओं के खिलाफ डिजिटल एक्शन लिया है। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री व पीटीआई के संस्थापक इमरान खान के खिलाफ यह एक्शन लिया गया है। इन दोनों ही नेताओं के एक्स अकाउंट पर भारत में रोक लगा दिया गया है। इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का X अकाउंट भारत में बैन कर दिया था। ख्वाजा आसिफ अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भारत के खिलाफ लगातार जहर उगल रहे थे। यहां तक की उन्होंने भारत पर परमाणु हमले तक की धमकी दी थी।

भुट्टो का विवादित बयान

वहीं बिलावल भुट्टो की बात करें तो इन्होंने भी भारत के खिलाफ कई बयान दिए थे। बिलावल भुट्टो ने को भारत धमकी देते हुए कहा था कि अगर पानी रोका गया तो नदियों में खून बहेगा। एक रैली को संबोधित करते हुए भुट्टो ने कहा था, ‘‘सिंधु हमारी है और हमारी ही रहेगी, या तो हमारा पानी इसमें बहेगा या उनका खून।’’ भुट्टो ने कहा, ‘‘मोहनजोदड़ो सभ्यता लरकाना में है। हम इसके सच्चे संरक्षक हैं और हम इसकी रक्षा करेंगे।’’ बिलावल ने कहा था कि पीएम मोदी, सिंध और सिंधु के लोगों के बीच सदियों पुराने रिश्ते को नहीं तोड़ सकते।

कई यूट्यूब चैनल्स पर रोक

इससे पहले भी भारत ने पाकिस्तान के प्रमुख YouTube चैनलों में से डॉन न्यूज, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स, इरशाद भट्टी, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, अमर चीमा एक्सक्लूसिव, अस्मा शिराजी,मुनीब फारूक, सुनो न्यूज एचडी और राजी नामा समेत क्रिकेटर शोएब अख्तर के चैनल को भी बैन कर दिया था। इन यूट्यूब चैनल्स के करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं। इसके अलावा भारत में पाकिस्तान क्रिकेट लीग (PSL) के प्रसारण पर भी रोक लगा दिया गया है। इसके आधिकारिक डिजिटल प्रसारण का अधिकार FANCODE ऐप को मिला था, जिसने भारत में PSL के प्रसारण को 24 अप्रैल से बंद कर दिया है। वहीं, सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने भी इस लीग के ब्रॉडकास्टिंग को भारत में बंद कर दिया है।

Releated Posts

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, रूस ने भेजी Igla-S मिसाइल; पल भर में होगा दुश्मन का काम तमाम

Image Source : ANI रूस ने भेजी Igla-S मिसाइल। नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत…

ByBypayal Jan 7, 2026

PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा

Image Source : PTIएयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नई दिल्ली:…

ByBypayal Jan 7, 2026

बद्रीनाथ धाम की वो बातें, जिनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

Image Source : PTI बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड: आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम की…

ByBywebalphatechnosoft Jan 6, 2026

प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुकवाया अपना काफिला, सड़क हादसे में घायल लोगों को भेजा अस्पताल- VIDEO

दुर्घटना स्थल पर प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय यात्रा पर…

ByBywebalphatechnosoft Jan 6, 2026
2 Comments Text
  • 56xbetlogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Signing in never feels complicated here and the live dealer tables are absolutely top notch. I love how the welcome bonus rolls out without any confusing requirements. Every spin feels fair and the withdrawal process is incredibly transparent. This is exactly what I wanted from a modern gaming hub. 56xbetlogin
  • smjl says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Alright everyone, just checked out smjl and it seems pretty decent. Easy to navigate, and I wasn’t pulling my hair out trying to find what I needed. Hope you guys have the same luck! Check it out here: smjl
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top