वेबसाइट डिजाइन, सोशल मीडिया मार्केटिंग या SEO करवाने के लिए अभी संपर्क करें – 📞 +91 8178978192
  • Home
  • राजनीति
  • PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा
Image

PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा

Image Source : PTI
एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज रविवार को एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने मुलाकात की। ये बैठक करीब 40 मिनट तक चली, जिसमें सुरक्षा और रक्षा तैयारियों से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने पहलगाम आतंकवादी हमले की पृष्ठभूमि में भारत और पाकिस्तान के मध्य बढ़ते तनाव के बीच रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वायुसेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक की। उन्होंने हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी नहीं दी।

इससे पहले नौसेना प्रमुख ने की मुलाकात

इससे पहले, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने शनिवार को प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें अरब सागर के अहम समुद्री मार्गों की समग्र स्थिति से अवगत कराया। इस बैठक से पहले पीएम मोदी से जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात की और पिछले हफ्ते पहलगाम में हुए आतंकी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली। पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमला होने के बाद से यह दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात थी। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

LoC पर भारत को उकसा रहा पाकिस्तान

वहीं, पाकिस्तान ने आज लगातार 10वें दिन LoC के पास फायरिंग कर सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की कई पोस्ट्स से भारत की तरफ बिना किसी उकसावे के फायरिंग की गई। हालांकि, भारत की सेना ने भी पाकिस्तान की इस हरकत का माकूल जवाब दिया। पाकिस्तान की सेना की लगभग 32 चौकियां सक्रिय हो गई हैं, जहां से फायरिंग की गई है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक, 03-04 मई 2025 की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में फायरिंग की। इसमें कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आस-पास के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान की ओर से की गई इस फायरिंग का तुरंत जवाब दिया।

Releated Posts

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, रूस ने भेजी Igla-S मिसाइल; पल भर में होगा दुश्मन का काम तमाम

Image Source : ANI रूस ने भेजी Igla-S मिसाइल। नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत…

ByBypayal Jan 7, 2026

बद्रीनाथ धाम की वो बातें, जिनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

Image Source : PTI बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड: आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम की…

ByBywebalphatechnosoft Jan 6, 2026

प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुकवाया अपना काफिला, सड़क हादसे में घायल लोगों को भेजा अस्पताल- VIDEO

दुर्घटना स्थल पर प्रियंका गांधी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने लोकसभा क्षेत्र वायनाड के तीन दिवसीय यात्रा पर…

ByBywebalphatechnosoft Jan 6, 2026
2 Comments Text
  • betaappcasino says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Tried out the betaappcasino recently. It is new but I like it. I like something fresh. Seems promising overall. I would recommend checking it so you get to try first. Give it a spin: betaappcasino
  • ffb777app says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Downloaded the app yesterday and it runs so smoothly on my tablet. The welcome bonus was exactly as advertised and I managed to withdraw my first win without any hassle. Really impressed with the whole setup. ffb777app
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top