वेबसाइट डिजाइन, सोशल मीडिया मार्केटिंग या SEO करवाने के लिए अभी संपर्क करें – 📞 +91 8178978192
  • Home
  • राजनीति
  • VIDEO: भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आसमान से हुई फूलों की बारिश
Image

VIDEO: भक्तों के लिए खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, आसमान से हुई फूलों की बारिश

Image Source : PTI
बद्रीनाथ धाम

उत्तराखंड: चारधाम में से एक बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पूरा मंदिर फूलों से सजाया गया है। इस मौके पर मंदिर पर फूलों की वर्षा की गई। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान बद्रीविशाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। बद्रीनाथ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे हिंदुओं के सबसे पवित्र स्थलों में से एक माना जाता है। बता दें कि गंगोत्री, यमुनोत्री और केदारनाथ के कपाट पहले ही खुल चुके हैं। चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है।

मई से नवंबर तक खुला रहता है मंदिर

बद्रीनाथ धाम को भगवान विष्णु का निवास स्थान माना जाता है और इसे धरती का ‘बैकुंठ’ कहा जाता है। यह पवित्र स्थल अलकनंदा नदी के बाएं तट पर नर और नारायण पर्वतों के बीच स्थित है। मंदिर केवल मई से नवंबर तक तीर्थयात्रियों के लिए खुला रहता है। शीतकाल में जब मंदिर के कपाट बंद हो जाते हैं, तब भगवान बद्रीनाथ की पूजा जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर में की जाती है। कपाट बंद होने से पहले मंदिर में जलाया गया दीपक छह माह तक लगातार जलता रहता है।

चारधाम यात्रा की हुई शुरुआत

बद्रीनाथ धाम में भगवान विष्णु की पूजा शालीग्राम से बनी चतुर्भुज मूर्ति के रूप में होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह स्थान भगवान विष्णु के नर-नारायण रूप की तपोभूमि रहा है। एक प्रसिद्ध कहावत है, “जो जाए बदरी, वो ना आए ओदरी,” अर्थात जो व्यक्ति बद्रीनाथ धाम में श्रद्धा से पूजा कर लेता है, उसे पुनः जन्म नहीं लेना पड़ता।

इस वर्ष अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे। इसके बाद 2 मई को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुले और आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से आरंभ हो गई है।

Releated Posts

भारतीय सेना की बढ़ी ताकत, रूस ने भेजी Igla-S मिसाइल; पल भर में होगा दुश्मन का काम तमाम

Image Source : ANI रूस ने भेजी Igla-S मिसाइल। नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत…

ByBypayal Jan 7, 2026

PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, 40 मिनट तक चली मीटिंग, रक्षा मामलों पर हुई चर्चा

Image Source : PTIएयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नई दिल्ली:…

ByBypayal Jan 7, 2026

बद्रीनाथ धाम की वो बातें, जिनके बारे में जानकर रह जाएंगे हैरान

Image Source : PTI बद्रीनाथ मंदिर उत्तराखंड: आज बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम की…

ByBywebalphatechnosoft Jan 6, 2026
2 Comments Text
  • gettobettwitter says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Hey Everyone! check out gettobettwitter for the latest updates and content! I recommend that you follow them. gettobettwitter
  • ngbet9jaapplogin says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Living here means finding a platform that actually understands our payment habits and this one nailed it perfectly. Deposits go through instantly using our local methods and cashing out takes less than an hour on weekdays. The sports coverage is spot on and I never had to wait forever for match odds to update. It is refreshing to see a site that keeps things simple and hassle free for everyday users.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Scroll to Top